160 अभ्यर्थियों का लिया गया टाइपिंग टेस्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2013 3:02 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर): विभिन्न विभागों में सहायक कार्यपालक के पद पर डाटा ऑपरेटर के रूप में अनुबंध पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट शनिवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में लिया गया. इस संबंध में नोडल पदाधिकारी व वरीय उपसमाहर्ता जयशंकर प्रसाद ने बताया कि पूर्व में इस पद के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर): विभिन्न विभागों में सहायक कार्यपालक के पद पर डाटा ऑपरेटर के रूप में अनुबंध पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट शनिवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में लिया गया.

इस संबंध में नोडल पदाधिकारी व वरीय उपसमाहर्ता जयशंकर प्रसाद ने बताया कि पूर्व में इस पद के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था. इसके बाद लिखित परीक्षा ली गयी थी.

इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट 25-25 का ग्रुप बना कर लिया गया. नोडल पदाधिकारी ने यह भी बताया कि शनिवार को लगभग 160 अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया गया है.

अन्य अभ्यर्थियों का टेस्ट रविवार को लिया जायेगा. इसके बाद परिणाम घोषित की जायेगी. इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार दास, डीआरडीए के कर्मचारी प्रमोद कुमार पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन