स्प्रिंक्लर साबित हो रहा वरदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2013 3:00 AM
कुटुंबा (औरंगाबाद) : दूसरी हरित क्रांति लाने के लिए किये जा रहे सरकार के प्रयासों का लाभ प्रखंड के किसानों को मिल रहा है. कल तक पाइप के जरिये रबी फसलों की सिंचाई करने वाले किसान भी अब स्प्रिंक्लर का उपयोग कर रहे हैं. इससे समय और पैसों की बचत हो रही है. साथ ही, […]
कुटुंबा (औरंगाबाद) : दूसरी हरित क्रांति लाने के लिए किये जा रहे सरकार के प्रयासों का लाभ प्रखंड के किसानों को मिल रहा है. कल तक पाइप के जरिये रबी फसलों की सिंचाई करने वाले किसान भी अब स्प्रिंक्लर का उपयोग कर रहे हैं.
इससे समय और पैसों की बचत हो रही है. साथ ही, पैदावार बढ़ने की भी पूरी संभावना है.किसान अपने खेतों में पाइप बिछा कर उसमें नोजल लगा फसल को जरूरत के अनुसार पानी दे रहे हैं.
इससे न तो फसल को अधिक पानी मिल रहा है और न ही जल जमाव हो रहा है. इस विधि से सिंचाई में पानी की अनावश्यक बरबादी रुक रही है. सरकार से अनुदानित दर पर मिले इस कृषि यंत्र सिंचाई मे कारगर साबित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










