देव में 994 लोगों को मिला पेंशन का लाभ

देव में 994 लोगों को मिला पेंशन का लाभदेव(औरंगाबाद). देव प्रखंड की 16 पंचायतों के 994 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पेंशन दी गयी. बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि सात माह की पेंशन बांटने का लक्ष्य दो करोड़ 14 लाख रुपये है. अब तक 29 लाख 80 हजार रुपये बंट चुके […]
देव में 994 लोगों को मिला पेंशन का लाभदेव(औरंगाबाद). देव प्रखंड की 16 पंचायतों के 994 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पेंशन दी गयी. बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि सात माह की पेंशन बांटने का लक्ष्य दो करोड़ 14 लाख रुपये है. अब तक 29 लाख 80 हजार रुपये बंट चुके है. शेष राशि का वितरण चुनाव के बाद किया जायेगा. पेंशन का लाभ लेने के लिए अगली बार से पंचायत सचिव के पास बैंक अकाउंट नंबर, आइएफसी कोड, पेंशन स्वीकृति तिथि, वोटर आइकार्ड, मोबाइल नंबर व जन्मतिथि के कागजात जमा कराने होंगे. दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजनदेव (औरंगाबाद). राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, टोलासेवकों व विकासमित्रों को प्रखंड कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निर्भय कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुकों का डाटा संग्रह व सत्यापन करने, लाभुकों के बैंक अकाउंट नंबर व आधार नंबर जमा लेने के बारे में बताया गया, ताकि सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा सके. साथ ही, वैसे लोग जिनके पास पक्का मकान, वाहन व सरकारी नौकरी है और वे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ ले रहे है, तो उनका सर्वे कर सूची से नाम काटने और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के नाम सूची में जोड़ने के लिए भी प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड कार्यालय पर बनेगा आधार कार्ड देव(औरंगाबाद). देव प्रखंड कार्यालय परिसर में अब आधार कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर खुल गया है. बीडीओ ने बताया कि देव प्रखंड के नक्सलग्रस्त इलाकों के कई गांवों ऐसे हैं जहां के लोगों को अब तक आधार कार्ड नहीं बना है. इस कारण सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें परेशानी हो रही है. इसी उद्देश्य से कॉमन सर्विस सेंटर खोला गया है. छठ मेले की विद्युत विभाग ने की तैयारी शुरूदेव(औरंगाबाद). ऐतिहासिक व पौराणिक सूर्यनगरी देव में महापर्व छठ के पूर्व विद्युत की रोशनी से जगमगाने का प्रयास विभाग ने शुरू कर दिया है. चार दिवसीय छठ मेला को लेकर विभाग गंभीर है. विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुबह से ही देव की गलियों में घूमते व बिजली व्यवस्था का जायजा लेते दिख रहे हैं. जर्जर तारों व विद्युत खंभों को बदलने की शुरुआत हो गयी है. विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है. लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिल सके, इसके लिए जर्जर तार,पोल व ट्रांसफाॅर्मरों की जांच कर उन्हें बदला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










