भड़कुरिया गांव में अगलगी में छह घर जले

भड़कुरिया गांव में अगलगी में छह घर जले नवीनगर/औरंगाबाद. नवीनगर प्रखंड के अंकोरहा पंचायत के भड़कुरिया गांव में बुधवार को आग लगने से छह घर जल गये. इस घटना में करीब एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर प्रशासन को दी गयी है. नवीनगर सीओ […]
भड़कुरिया गांव में अगलगी में छह घर जले नवीनगर/औरंगाबाद. नवीनगर प्रखंड के अंकोरहा पंचायत के भड़कुरिया गांव में बुधवार को आग लगने से छह घर जल गये. इस घटना में करीब एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर प्रशासन को दी गयी है. नवीनगर सीओ नुकसान का आकलन करने में जुट हैं. जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिन के 11 बजे भड़कुरिया गांव में भगत पासवान के घर में भड़कुरिया गांव मेंआग लगी गयी. घरवाले किसी तरह घर से बाहर निकल कर हंगामा मचाया. इस दौरान दर्जनों ग्रामीण जुटें, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका. देखते ही देखते आग की लपटें पास के खखड़ी पासवान के घर तक जा पहुंची. इसके बाद कुछ ही पल आग ने आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. कुछ ही देर बाद दमकल के साथ कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. इस घटना में कई पालतू जानवर भी बुरी तरह झुलस गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










