ननबैंकिंग कंपनी के कार्यालय से साढ़े 11 लाख की चोरी

Published at :06 Apr 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
ननबैंकिंग कंपनी के कार्यालय से साढ़े 11 लाख की चोरी

ननबैंकिंग कंपनी के कार्यालय से साढ़े 11 लाख की चोरी फोटो नंबर-15 – मामले की जांच करते थानाध्यक्ष एसके सुमन.महाराजगंज रोड में कुंडा हाउस स्थित ननबैंकिंग कंपनी अलकैमिस्ट इसफेंट का कार्यालयप्रतिनिधि 4 औरंगाबाद नगरशहर के महाराजगंज रोड में कुंडा हाउस स्थित ननबैंकिंग कंपनी अलकैमिस्ट इसफेंट के कार्यालय से साढ़े 11 लाख रुपये की चोरी होने […]

विज्ञापन

ननबैंकिंग कंपनी के कार्यालय से साढ़े 11 लाख की चोरी फोटो नंबर-15 – मामले की जांच करते थानाध्यक्ष एसके सुमन.महाराजगंज रोड में कुंडा हाउस स्थित ननबैंकिंग कंपनी अलकैमिस्ट इसफेंट का कार्यालयप्रतिनिधि 4 औरंगाबाद नगरशहर के महाराजगंज रोड में कुंडा हाउस स्थित ननबैंकिंग कंपनी अलकैमिस्ट इसफेंट के कार्यालय से साढ़े 11 लाख रुपये की चोरी होने का मामला प्रकाश आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की.जानकारी के अनुसार, बुधवार को जब अलकैमिस्ट इसफेंट कंकंपनी के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, तो देखा कि चेस्ट लॉक खुला है और उसमें रखे 11 लाख 57 हजार 649 रुपये गायब हैं. कर्मचारियों ने इसकी सूचना ब्रांच इंचार्ज राजकुमार को दी. राजकुमार कार्यालय पहुंचे और इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिसबल के साथ पहुंचे नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की. एक-एक कर्मचारियों से पूछताछ की. इस बारे में थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला चोरी का नहीं लगता है, क्योंकि जिस जगह से 11 लाख 57 हजार 649 रुपये की चोरी हुई है, उसके मेन गेट पर 18 से 20 ताले लगे हुए थे, जो सभी के सभी बंद थे. यही नहीं चेस्ट लॉक की चाबी ब्रांच इंचार्ज के पास रहती है. इस स्थिति में रुपये चोरी होने की कोई बात नहीं है. फिर भी आगे की कार्रवाई की जा रही है. सही में चोरी या फिर गबन !जब अलकैमिस्ट इसफेंट कंपनी के कार्यालय में बाहर से कई ताले लगे थे, तो चेस्ट लॉक को खोल कर रुपये कैसे चुराये जा जा सकते हैं. यह एक गंभीर सवाल है. पुलिस इसे चोरी नहीं, बल्कि गबन मान रही है. इधर, कंपनी के कर्मचारी रुपये चोरी होने का दावा कर रहे हैं. यह तो तब ही स्पष्ट होगा, जब पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन