जहर खाकर महिला ने दी जान - लीड

Published at :06 Apr 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
जहर खाकर महिला ने दी जान - लीड

जहर खाकर महिला ने दी जान – लीडपति के मौत के बाद तनाव में थी महिला(फोटो नंबर-12) कैप्शन- महिला के शव के पास लगी भीड़ प्रतिनिधि 4 औरंगाबाद (ग्रामीण) रिसियप थाना क्षेत्र के धनुबिगहा गांव में बुधवार को एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान स्वर्गीय सुनील यादव की पत्नी के […]

विज्ञापन

जहर खाकर महिला ने दी जान – लीडपति के मौत के बाद तनाव में थी महिला(फोटो नंबर-12) कैप्शन- महिला के शव के पास लगी भीड़ प्रतिनिधि 4 औरंगाबाद (ग्रामीण) रिसियप थाना क्षेत्र के धनुबिगहा गांव में बुधवार को एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान स्वर्गीय सुनील यादव की पत्नी के रूप में हुई है. वैसे यह घटना संदेह के घेरे में है. जानकारी के अनुसार, धनुबिगहा के सुनील यादव सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे. कुछ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी थी, तब से उनकी पत्नी तनाव में रह रही थी. इसी तनाव में महिला ने बुधवार को को जहर खाकर लिया. स्थिति बिगड़ने के बाद गांववालों व परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रशासन ने नगर थाने को इसकी सूचना दी. इस बारे में रिसियप थानाध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है. फिर भी अगर इस तरह की कोई बात है, तो छानबीन की जा रही है. यूडी केस दर्ज किया जायेगा. इधर, सदर अस्पताल में महिला के परिजन व भटबिगहा निवासी उसके पिता सुदामा यादव शव के पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन