भागवत कथा सुनने से मिलती है पापों से मुक्ति : प्रपन्नाचार्य

भागवत कथा सुनने से मिलती है पापों से मुक्ति : प्रपन्नाचार्य फोटो नंबर-6 – राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी़ प्रतिनिधि 4 ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन प्रवचन के दौरान स्वामी श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भगवान कृष्ण के बारे […]
भागवत कथा सुनने से मिलती है पापों से मुक्ति : प्रपन्नाचार्य फोटो नंबर-6 – राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी़ प्रतिनिधि 4 ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन प्रवचन के दौरान स्वामी श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भगवान कृष्ण के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने कहा कि जो मनुष्य विश्वास, श्रद्धा व आस्था के साथ कार्य करते हैं, भगवान उसका संपूर्ण कार्य पूरा करते हैं. मानव जीवन में श्रीमद्भागवत कथा सुनना अनिवार्य है. उन्होंने तुलसीदास महाराज व कृष्ण लीला के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान वृंदावन के कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाएं दिखाते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सह स्काउट्स एंड गाइड्स के श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि देव निवासी सुनील सिसौदिया द्वारा राधा-कृष्ण की झांकी व भगवान का मनिहारी रूप दिखा कर लोगों को आकर्षित कर लिया. इस मौके पर कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा, रवींद्र शर्मा, लखन पांडेय, सुदेश्वर पांडेय, पूर्व मुखिया शंभु प्रसाद, सुबोध अग्रवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार व मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि जैसे-जैसे यज्ञ का समय नजदीक आ रहा है, वैसे -वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. बाहर से आये विद्वानों द्वारा प्रवचन व कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










