मारपीट में एक घायल, तीन पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2013 4:39 AM
गोह (औरंगाबाद) : जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गोह गांव के कुंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. यहां के चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के गया मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है. घायल कुंदन कुमार सिंह […]
गोह (औरंगाबाद) : जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गोह गांव के कुंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. यहां के चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के गया मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है.
घायल कुंदन कुमार सिंह द्वारा थाने में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कुंदन ने बताया है कि गोह बाजार में अंतु साह के दुकान पर चाय पी रहे थे. उसी समय एक गाड़ी से आकर रूकी. उससे अंगद कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह उतर कर मारपीट करने लगे. पुलिस आवेदन के आधार पर अंगद कुमार सिंह, अशुतोष कुमार सिंह, ओम प्रकाश कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










