औरंगाबाद में कोचिंग जा रहे युवक का अपहरण, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांच आरोपियों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जा रहे युवक का कथित अपहरण कर लिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

Aurangabad News:(रविकांत पाठक) औरंगाबाद-देव मुख्य पथ पर शनिवार सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे एक युवक का कुछ लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया. युवक की पहचान धमौल गांव निवासी स्वर्गीय भारतपाल के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया.

देव, मदनपुर और मुफस्सिल थाना पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

अपहरण की जानकारी मिलने के बाद देव थाना, मदनपुर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के समीप छापेमारी कर मामले का खुलासा किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

युवक सकुशल बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने अपहृत युवक मुकेश कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के पीछे की वजह और अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच जारी है.

घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की सुरक्षित बरामदगी होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन