स्‍कॉर्पियो ने बच्चे को कुचला, मौत

Published at :23 Feb 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
स्‍कॉर्पियो ने बच्चे को कुचला, मौत

औरंगाबाद/देव : देव थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के समीप रफ्तार भरी स्काॅर्पियो ने छह वर्षीय पिंटू कुमार को रौंद दिया. इससे पिंटू की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर प्रशासन व सरकार के विरुद्ध आक्रोश का इजहार किया. इसी बीच भीड़ में ही […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/देव : देव थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के समीप रफ्तार भरी स्काॅर्पियो ने छह वर्षीय पिंटू कुमार को रौंद दिया. इससे पिंटू की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर प्रशासन व सरकार के विरुद्ध आक्रोश का इजहार किया. इसी बीच भीड़ में ही रहे कुछ लोगों ने घटना का अंजाम देनेवाली स्काॅर्पियो गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

सूचना पाकर देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मृत मासूम के परिजनों व ग्रामीणों को समझाया बुझा कर किसी तरह शांत कराया. घटना सोमवार की शाम चार बजे के करीब की है.

मिली जानकारी के अनुसार, मुन्ना यादव का पुत्र पिंटू कुमार कुशहा मोड़ के समीप सड़क के किनारे खेल रहा था. इसी दौरान औरंगाबाद की ओर जा रही स्कार्पियो वाहन की चपेट में पिंटू आ गया. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि स्काॅर्पियो सड़क से खेत में काफी दूर चली गयी. स्कार्पियो में बैठे कुछ लोग बाल-बाल बच गये. घटनास्थल पर भीड़ लगने के पूर्व ही सभी फरार हो गये.

घटना के तुरंत बाद ग्रामीण पहुंच गये और वाहन में तोड़फोड़ की. इस बीच पुलिस भी पहुंच गयी और पास में ही अंजान बने चालक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन