कार्यपालक सहायक के परीक्षार्थियों का हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

पहचान पत्र रहने के बावजूद दर्जनों स्टूडेंट्स हुए परीक्षा से वंचित औरंगाबाद (कार्यालय) : कार्यपालक सहायक का परीक्षा देने से वंचित रहे दर्जनों अभ्यर्थियों ने रविवार को जिला पदाधिकारी के आवास का घेराव कर रमेश चौक को जाम कर दिया और प्रशासन विरोधी नारे लगाये. इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई. हालांकि पुलिस स्थिति […]
विज्ञापन
पहचान पत्र रहने के बावजूद दर्जनों स्टूडेंट्स हुए परीक्षा से वंचित
औरंगाबाद (कार्यालय) : कार्यपालक सहायक का परीक्षा देने से वंचित रहे दर्जनों अभ्यर्थियों ने रविवार को जिला पदाधिकारी के आवास का घेराव कर रमेश चौक को जाम कर दिया और प्रशासन विरोधी नारे लगाये. इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई. हालांकि पुलिस स्थिति को नियंत्रित कर ली. लेकिन, परीक्षार्थियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि जिला प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण उन्हें कार्यपालक सहायक की परीक्षा में शामिल होने से वंचित होना पड़ा है. जिलाधिकारी के आवास पर लगभग एक घंटे तक सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी डटे रहे.
ये जिला पदाधिकारी से मिलना चाहते थे. काफी देर बाद जिला पदाधिकारी से मिलने की अनुमति मिली. पांच लोगों का शिष्टमंडल डीएम से जाकर मिला. लेकिन, जिलाधिकारी से मिलने के बावजूद यह शिष्टमंडल असंतुष्ट दिखा और इसके बाद अभ्यर्थी डीएम आवास के मुख्य द्वार पर ही हंगामा करने लगे.
कुछ ही देर बाद कार्यपालक सहायक परीक्षा के नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार सिंह, जिला स्थापना पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकुल पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया.
आक्रोशित परीक्षार्थियों का कहना था कि जिला प्रशासन ही कुव्यवस्था का दोषी है. हमलोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. इस परिस्थिति में दोनों पदाधिकारियों ने एक रास्ता निकाली की आप लोग जाकर अपनी शिकायत और नाम जाकर एनआइसी में दर्ज करा दीजिए. अभ्यर्थियों ने इनकी बात मान ली. लेकिन, एनआइसी की व्यवस्था से जब ये अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हुए तो रमेश चौक पर आकर आकर पुन: जाम कर दिया. इससे यातायात व्यवस्था ठप हो गयी. स्थिति को बिगड़ते देख नगर थाने की पुलिस पहुंची. अभ्यर्थी पुलिस से भी उलझ पड़े, हालांकि पुलिस इन्हें आश्वासन दिया कि आपकी बात प्रशासन तक पहुंचायी जायेगी तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.
यहां नहीं मिला न्याय तो जायेंगे उच्च न्यायालय
कार्यपालक सहायक की परीक्षा से वंचित रहे अभ्यर्थियों को जिला प्रशासन से न्याय की उम्मीद है. जिलाधिकारी के आवास पर जिस वक्त हंगामा हो रहा था उस वक्त अभ्यर्थी बोल रहे थे कि यहां न्याय नहीं मिला तो उच्च न्यायालय जायेंगे.
कमेटी में लिया जायेगा निर्णय
परीक्षा से सैकड़ों छात्रों को वंचित होने को लेकर किये गये विरोध के उपरांत कार्यपालक सहायक परीक्षा के नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों की जो भी शिकायतें हैं उस पर अमल किया जायेगा. जो इनकी सही मांग है उसको कमेटी में रखा जायेगा और कमेटी में जो भी निर्णय लिये जायेंगे उसके अनुसार आगे की व्यवस्था बनायी जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कमेटी के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी हैं. उन तक ये सभी बातें पहुंचा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










