लंगुराही गांव में नक्सलियों ने तोड़ा चापाकल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (कार्यालय) : पुलिस द्वारा लंगुराही गांव में चापाकल लगाया गया था. नक्सलियों इसे तोड़ दिया. इससे संबंध में एसपी बाबू राम ने बताया कि इस गांव में लोगों को पानी पीने के लिए चापाकल लगाया गया था. नक्सली नहीं चाहते थे की पुलिस इस गांव में पहुंचे. लेकिन, पुलिस वहां न केवल पहुंची,बल्कि लोगों […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (कार्यालय) : पुलिस द्वारा लंगुराही गांव में चापाकल लगाया गया था. नक्सलियों इसे तोड़ दिया. इससे संबंध में एसपी बाबू राम ने बताया कि इस गांव में लोगों को पानी पीने के लिए चापाकल लगाया गया था. नक्सली नहीं चाहते थे की पुलिस इस गांव में पहुंचे. लेकिन, पुलिस वहां न केवल पहुंची,बल्कि लोगों को जरूरत के अनुसार सहयोग भी कर रही है. यही कारण है कि ग्रामीणों को धमकी दी जा रही है. चापाकल को तोड़ा जा रहा है व लोगों को गांव छोड़ने के लिये कहा जा रहा है. इससे नक्सलियों का असली चेहरा सामने आ गया है.
मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने भी कहा कि नक्सली ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं. लगातार धमकियां दी जा रही है. दूसरी तरफ हम लोगों गांवों को सुरक्षा दे रहे हैं. थानाध्यक्ष ने कहा कि जिस चापाकल को नक्सलियों ने तोड़ा है पुलिस उसे शीघ्र ही मरम्मत करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










