अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Published at :19 Feb 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों से दो पिस्टल, 23 कारतूस, चार मैगजीन, लूट की दो बाइकें, चोरी की तीन बाइकें, सात एटीएम कार्ड व सात मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. यह जानकारी एसपी बाबूराम ने गुरुवार […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों से दो पिस्टल, 23 कारतूस, चार मैगजीन, लूट की दो बाइकें, चोरी की तीन बाइकें, सात एटीएम कार्ड व सात मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. यह जानकारी एसपी बाबूराम ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी.
एसपी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्य मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के पास एनएच-टू के किनारे किसी व्यापारी को लूटने की नीयत से जमा हुए हैं.
इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहूद अख्तर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दबिश दी गयी, तो दो अपराधी भागने में सफल रहे, जबकि तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में झारखंड पलामू जिले के लेसलीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह निवासी विष्णु कुमार साव उर्फ विक्की व रवींद्र कुमार उर्फ गुड्डू और हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेंबा के रहनेवाले अमरजीत कुमार हैं.
दो वाहन चोर भी पकड़ाये: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों की निशानदेही पर कुटुंबा थाने की पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया. दोनों की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी अरुण शर्मा उर्फ बारूद उर्फ आरडीएक्स व फेंकूबिगहा के जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. एसपी ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों का संपर्क नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी से भी है.
इन लोगों ने जिले में कई घटनाओं काे अंजाम दिया है. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ पीएन साहू, मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर कृष्णनंदन कुमार, डीआइयू प्रभारी पवन कुमार व दारोगा अमित किशोर रजक भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन