जमालपुर घाट की नहीं होगी नीलामी

Published at :18 Feb 2016 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर घाट की नहीं होगी नीलामी

दाउदनगर (अनुमंडल) : नगर पंचायत बोर्ड द्वारा एक खुशखबरी जल्द ही सुनने को मिल सकती है. दाउदनगर नासरीगंज के बीच सोननदी पर वित्तीय वर्ष 2016-17 से जमालपुर फेरी घाट की नीलामी बंद हो सकती है. नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनहित में बोर्ड द्वारा ऐसा निर्णय लिया जा सकता […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल) : नगर पंचायत बोर्ड द्वारा एक खुशखबरी जल्द ही सुनने को मिल सकती है. दाउदनगर नासरीगंज के बीच सोननदी पर वित्तीय वर्ष 2016-17 से जमालपुर फेरी घाट की नीलामी बंद हो सकती है. नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनहित में बोर्ड द्वारा ऐसा निर्णय लिया जा सकता है.

आवश्यकता पड़ने पर या बरसात में विभागीय स्तर पर सोननदी में नाव का परिचालन कराया जायेगा. गौरतलब हो कि जमालपुर सोन फेरी घाट नगर पंचायत के लिए राजस्व प्राप्ति का एक स्रोत है. दाउदनगर-नासरीगंज के बीच सोननदी पर पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसी क्रम में पुल निर्माण करा रही कंपनी द्वारा डायवर्सन रोड का निर्माण कर दिया गया है. चूंकि वर्ष 2015-16 के लिए इस सैरात की बंदोबस्ती पिछले वर्ष नगर पंचायत द्वारा की गयी थी, इसलिए इसकी वैधता सीमा 31 मार्च 2015 तक है. यही कारण है कि संबंधित संवेदक द्वारा सोननदी पार करने के लिए राशि की वसूली की जा रही है.

यदि उपमुख्य पार्षद इसकी बंदोबस्ती नये सिरे से नहीं किये जाने का निर्णय नगर पंचायत बोर्ड से पारित करा लेते हैं तो यह जनहित में एक बहुत बड़ा कदम होगा और आम लोगों को काफी सुविधा होगी. गौरतलब हो कि पूर्व में नगर पंचायत बोर्ड द्वारा साइकिल पास भी बंद कर दिया गया है. यह करीब डेढ़ दशक पूर्व की बात है. उस समय साइकिल पास से भी नगर पंचायत को राजस्व की प्राप्ति होती थी. लेकिन, आम लोगों को असुविधा झेलनी पड़ती थी. तत्कालीन बोर्ड ने इस सिस्टम को ही समाप्त कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन