बकाया नहीं देने पर कुदाल से मार कर किया घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में एक हजार रुपये बकाया नहीं मिलने पर कुदाल से मार कर सुभाष प्रसाद को घायल कर दिया गया. घटना सोमवार की रात की है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया. पीएचसी के चिकित्सक डाॅ विनोद कुमार शर्मा ने प्राथमिक […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में एक हजार रुपये बकाया नहीं मिलने पर कुदाल से मार कर सुभाष प्रसाद को घायल कर दिया गया. घटना सोमवार की रात की है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया.
पीएचसी के चिकित्सक डाॅ विनोद कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है. जख्मी व्यक्ति 45 वर्षीय सुभाष ने पुलिस को दिये अपने बयान में गांव के ही सुरेंद्र साव व श्याम सुंदर को घटना का आरोपित बनाया है. पुलिस को दिये बयान में कहा है कि आरोपित का हम पर एक हजार रुपये चावल का बकाया है.
आरोपित मेरे घर रुपये मांगने आया. मैंने बाद में उसे रुपये देने की बात कही. इस पर विवाद हो गया. इसी दौरान श्याम सुंदर ने कुदाल से वार कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










