‘सभी को दिग्भ्रमित कर रही आम आदमी पार्टी’

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2013 4:48 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस का समर्थन मिलने के बावजूद सरकार नहीं बनाने पर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि जब केजरीवाल को सरकार नहीं बनानी थी तो फिर आम आदमी पार्टी नहीं बनाना चाहिए था, चुनाव तो लड़ना ही […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस का समर्थन मिलने के बावजूद सरकार नहीं बनाने पर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

उन्होंने कहा है कि जब केजरीवाल को सरकार नहीं बनानी थी तो फिर आम आदमी पार्टी नहीं बनाना चाहिए था, चुनाव तो लड़ना ही नहीं चाहिए था. उन्होंने कहा कि जिस तरह की नौटंकी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल कर रहे है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि उन्हें अगर बहुमत भी मिलता तो कोई न कोई बहाना से सरकार नहीं बनाते.

क्योंकि चुनाव के समय उन्होंने जो भी वादे किये है वह पूरा करने का सवाल ही नहीं उठता. केजरीवाल भयभीत है, इसी तरह लोगों को दिग्भ्रमित कर राजनीतिक हीरो बने रहना चाहते है.

लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि इस देश की जनता जिसको सर माथे चढ़ाती है, उसे माथे पर से गिरना भी जानती है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लोकसभा व दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब खाता भी नहीं खुलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन