‘अब सूबे में लालू की आंधी चलेगी’
औरंगाबाद कार्यालय : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल से रिहा होने के बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव ई सुबोध कुमार सिंह ने कहा है कि जेल से निकलने के बाद पूरे बिहार में लालू प्रसाद की आंधी चलेगी. इससे नरेंद्र मोदी की हवा उड़ जायेगी. उन्होंने कहा कि जब भी राजद सुप्रीमो जेल […]
औरंगाबाद कार्यालय : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल से रिहा होने के बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव ई सुबोध कुमार सिंह ने कहा है कि जेल से निकलने के बाद पूरे बिहार में लालू प्रसाद की आंधी चलेगी.
इससे नरेंद्र मोदी की हवा उड़ जायेगी. उन्होंने कहा कि जब भी राजद सुप्रीमो जेल से निकले है बिहार की जनता उनके साथ उतना ही मजबूती से खड़ा हुआ है. इस बार राजद कार्यकर्ता काफी उत्साहित है. लालू प्रसाद मंगलवार को रांची से पटना के लिए सड़क मार्ग से चलेंगे.
औरंगाबाद के हजारों राजद कार्यकर्ता बरही में उनका जोरदार स्वागत करेगा. साथ ही हर घर में घी का दीपक जला कर दीपावली मनायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










