बेकाबू हुए परिजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2013 3:18 AM

विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत औरंगाबाद (नगर) : दो दिन पहले सदर अस्पताल में सूमो वाहन की चपेट में आने से जख्मी लालो भुइंया की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मौत की खबर पाकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. वे मुआवजे की मांग कर रहे थे. परिजनों का कहना था कि दो […]

विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत

औरंगाबाद (नगर) : दो दिन पहले सदर अस्पताल में सूमो वाहन की चपेट में आने से जख्मी लालो भुइंया की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मौत की खबर पाकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. वे मुआवजे की मांग कर रहे थे. परिजनों का कहना था कि दो दिन पहले अस्पताल में ही सूमो ने कुचल दिया था.

घटना के बाद प्रशासन न तो कोई कार्रवाई की और न ही उसका उचित इलाज किया गया. इसका नतीजा हुआ कि लालो भुइंया की मौत हो गयी.

परिजनों द्वारा किये जा रहे हंगामे से सदर अस्पताल में भीड़ लग गयी. सूचना पाकर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह, नगर थानाध्यक्ष रामनरेश प्रसाद सिंह दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों को समझाया. साथ ही मुआवजा देने का आश्वासन दिया. तब जाकर परिजन शांत हुए.

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले लालो भुइंया इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल आया था, जहां सूमो ने उसे कुचल दिया था. घटना के बाद नगर थाना की पुलिस ने वाहन को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन