राजर्षि स्कूल में इंटर साइंस के एक भी शक्षिक नहीं

Published at :18 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
राजर्षि स्कूल में इंटर साइंस के एक भी शक्षिक नहीं

राजर्षि स्कूल में इंटर साइंस के एक भी शिक्षक नहीं (फोटो नंबर-15)कैप्शन- राजर्षी विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय औरंगाबाद (नगर)शहर के राजर्षि विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भगवान भरोसे है. इस विद्यालय में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन उसके मुताबिक सुविधाएं नहीं होने […]

विज्ञापन

राजर्षि स्कूल में इंटर साइंस के एक भी शिक्षक नहीं (फोटो नंबर-15)कैप्शन- राजर्षी विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय औरंगाबाद (नगर)शहर के राजर्षि विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भगवान भरोसे है. इस विद्यालय में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन उसके मुताबिक सुविधाएं नहीं होने से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है. छात्र विद्यालय तो जरूर पहुंचते हैं पर शिक्षकों की कमी होने से काफी परेशानी होती हैं. इस विद्यालय में नौवीं से इंटर की पढ़ाई होती है. छात्रों के मुताबिक यहा न तो सभी विषय के शिक्षक हैं और न ही भवन. इंटर कला व साइंस में लगभग पांच सौ छात्र-छात्राएं हैं. माध्यमिक में अंजरेजी व हिंदी के एक भी शिक्षक नहीं हैं. प्राचार्य डाॅ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग एक हजार है. नौवीं में तीन सौ, 10वीं में ढाई सौ व इंटर में लगभग चार सौ छात्र-छात्राएं हैं. उन्होंने बताया कि यहां छह शिक्षिका व 15 शिक्षक हैं. पर इंटर साइंस में एक भी शिक्षक नहीं रहने के कारण पढ़ाई बाधित है. भवन की भी घोर कमी है. कंप्यूटर व प्रयोगशाला कक्ष के लिए एक भी कमरे नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन