भीषण गर्मी में 20 दिनों से नल जल योजना ठप, पानी के लिए मचा हाहाकर

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :30 Apr 2026 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
भीषण गर्मी में 20 दिनों से नल जल योजना ठप, पानी के लिए मचा हाहाकर

प्रखंड की बभनडीहा पंचायत के वार्ड नंबर सात खरांटी गांव में सात निश्चय योजना के तहत संचालित हर घर नल जल योजना 20 दिनों से ठप पड़ी है

विज्ञापन

पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता और ठेकेदार के प्रति लोगों में नाराजगी निजी भवन निर्माण के लिए सरकारी जलापूर्ति का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप फोटो नंबर-1- आक्रोश जताते ग्रामीण प्रतिनिधि, ओबरा प्रखंड की बभनडीहा पंचायत के वार्ड नंबर सात खरांटी गांव में सात निश्चय योजना के तहत संचालित हर घर नल जल योजना 20 दिनों से ठप पड़ी है. इस कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर महिलाओं और बच्चों की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय हो गयी है, जिन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (खेत मजदूर) के जिलाध्यक्ष बृजनंदन प्रजापति ने बताया कि नल का जल बंद रहने से पूरे मुहल्ले में जल संकट गहरा गया है. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी मो युनूस सलीम को पत्र देकर पाइपलाइन चालू कराने की मांग की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उनका कहना है कि दोनों की मिलीभगत से एक व्यक्ति द्वारा निजी भवन निर्माण के लिए सरकारी जलापूर्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है. मोटर और पाइप के जरिये सप्लाइ पानी को निजी कार्य में इस्तेमाल करने के कारण पूरे मुहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित हो गयी है. ग्रामीण अशोक पासवान, दया पासवान, पारस पासवान, वीर प्रजापति, शत्रुघ्न प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, अनीता देवी, सुनीता देवी, कलावती देवी, किरण देवी , बीना देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह इलाका अनुसूचित जाति बहुल है, जहां गरीब तबके के लोग रहते हैं. इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी न तो पेयजल आपूर्ति बहाल हुई है और न ही अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे. इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कनीय अभियंता के प्रति नाराजगी भी जतायी है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन