यात्रियों को पैदल ही जाना पड़ा बाजार समिति

Published at :18 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों को पैदल ही जाना पड़ा बाजार समिति

यात्रियों को पैदल ही जाना पड़ा बाजार समिति फोटो नंबर-9,परिचय-बस पर सवार होने पैदल जाते यात्रीदाउदनगर (अनुमंडल).सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी. स्थिति यह रही कि बस पर सवार होने के लिए यात्रियों को भखरूआ मोड़ से पैदल बाजार समिति जाना पड़ रहा था. ऑटो चालकों द्वारा उन्हें पहले […]

विज्ञापन

यात्रियों को पैदल ही जाना पड़ा बाजार समिति फोटो नंबर-9,परिचय-बस पर सवार होने पैदल जाते यात्रीदाउदनगर (अनुमंडल).सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी. स्थिति यह रही कि बस पर सवार होने के लिए यात्रियों को भखरूआ मोड़ से पैदल बाजार समिति जाना पड़ रहा था. ऑटो चालकों द्वारा उन्हें पहले ही उतार कर छोड़ दिया जा रहा था. बाजार रोड में नहर पुल के पास, पटना रोड में राष्ट्रीय स्कूल के पास और औरंगाबाद रोड में तिवारी मुहल्ला के पास यात्रियों का उतार कर ऑटो चालक भाग जा रहे थे. यात्रियों को सामान का भारी बोझ लेकर लंबी दूरी तय करते हुए पैदल बाजार समिति तक जाना पड़ रहा था. एसडीओ ने उनकी समस्या को देखते हुए कहा कि सभी ऑटो चालक यात्रियों को बाजार समिति तक पहुंचायेंगे. इसका आदेश जारी किया जायेगा. ऑटो स्टैंड के लिए जगह चिह्नित किये गये है,लेकिन भखरूआ मोड़ पर बिना रोके हुए ऑटो चालक यात्रियों को बाजार समिति तक पहुंचा सकेंगे. यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन