ठनका गिरने से दूल्हे के चाचा की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Published by :SUJIT KUMAR
Published at :30 Apr 2026 5:23 PM (IST)
विज्ञापन

गम्हरिया गांव में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से दूल्हे के चाचा की मौके पर ही मौत हो गयी. इससे पूरे समारोह का माहौल गमगीन हो गया
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान शौच के लिए बधार की ओर निकला व्यक्ति, बदला मौसम
समधी मिलन से पहले टूटा परिवार, परिवार में मचा कोहराम फोटो नंबर-7-पोस्टमार्टम के इंतजार में परिजन.प्रतिनिधि, औरंगाबाद/नवीनगर
औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आयी है, जहां एक शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गयी. गम्हरिया गांव में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से दूल्हे के चाचा की मौके पर ही मौत हो गयी. इससे पूरे समारोह का माहौल गमगीन हो गया. मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के अटल बिगहा निवासी 45 वर्षीय अक्षय कुमार के रूप में हुई है. वह रघुराम के पुत्र थे. बताया जाता है कि वे अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गम्हरिया गांव गये हुए थे. 25 अप्रैल को तिलक समारोह संपन्न हुआ था, जबकि 29 अप्रैल को बारात धूमधाम से गम्हरिया पहुंची थी. बारातियों का भव्य स्वागत किया गया और द्वार पूजा, जयमाला व सिंदूरदान की सभी रस्में विधिवत पूरी की गयीं. शादी की सभी प्रमुख रस्मों के बाद गुरुवार की सुबह समधी मिलन और विदाई की तैयारी चल रही थी. इसी बीच अक्षय कुमार शौच के लिए समारोह स्थल से कुछ दूरी पर स्थित बधार की ओर चले गये. उसी वक्त मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. अचानक हुई तेज गर्जना के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अक्षय कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी.समधि मिलन के दौरान जब नजर नहीं आये, खोज हुई शुरू
उधर, समधि मिलन के दौरान जब वे नजर नहीं आए, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी देर तक खोजबीन के बाद जब कुछ लोग बधार की ओर पहुंचे, तो उनका शव पड़ा मिला. यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गये और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही माली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर घटना के बाद गम्हरिया और अटल बिगहा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गये हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










