छह ऑटो व एक सीटी राइड जब्त

Published at :18 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
छह ऑटो व एक सीटी राइड  जब्त

छह ऑटो व एक सीटी राइड जब्त फोटो नंबर-7,8, परिचय-ऑटो का हवा निकालती पुलिस,यात्री बस को जब्त करती पुलिसदाउदनगर (अनुमंडल).सोमवार को भखरूआ मोड़ पर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान आधा दर्जन ऑटो व एक यात्री बस सीटी राइड को जब्त किया गया है. एक बार चेतावनी दिये जाने के […]

विज्ञापन

छह ऑटो व एक सीटी राइड जब्त फोटो नंबर-7,8, परिचय-ऑटो का हवा निकालती पुलिस,यात्री बस को जब्त करती पुलिसदाउदनगर (अनुमंडल).सोमवार को भखरूआ मोड़ पर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान आधा दर्जन ऑटो व एक यात्री बस सीटी राइड को जब्त किया गया है. एक बार चेतावनी दिये जाने के बावजूद इन वाहनों के चालकों ने अपना वाहन फिर से ही सड़क पर लगा कर यात्रियों को बैठाना शुरू कर दिया था. एसडीओ ने तत्काल इन वाहनों को जब्त कर थाना भेजने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि जब्त किये गये वाहनों पर जुर्माना लगाया जायेगा. डीटीओ को बुलवा कर वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. दूसरी ओर स्थिति यह देखी गयी कि कुछ ऑटो चालक अपना वाहन सड़क पर ही छोड़ कर भाग निकले थे. कई ऑटो चालकों के टायर की हवा पुलिसकर्मियों ने निकाल दिया. अधिकारियों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी वाहन चालकों से अपील कर रहे थे कि चिह्नित स्थान पर ही वाहन लगाये. इसके बावजूद मौका पाते ही कई वाहन चालक अपनी मनमानी कर बैठते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन