बस स्टैंड नहीं होने से सड़क पर ही लगते वाहन

Published at :18 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बस स्टैंड नहीं होने से सड़क पर ही लगते वाहन

बस स्टैंड नहीं होने से सड़क पर ही लगते वाहन फोटो नंबर-3,परिचय- सड़क पर खड़े वाहननवीनगर (औरंगाबाद).नगर पंचायत नवीनगर में बस स्टैंड की कमी लोगों को खल रही है. बस स्टैंड का निर्माण नहीं कराये जाने के कारण पुनपुन नदी पुल के समीप सड़क पर ही सवारी वाहनों को लगाया व खोला जाता है. इसके […]

विज्ञापन

बस स्टैंड नहीं होने से सड़क पर ही लगते वाहन फोटो नंबर-3,परिचय- सड़क पर खड़े वाहननवीनगर (औरंगाबाद).नगर पंचायत नवीनगर में बस स्टैंड की कमी लोगों को खल रही है. बस स्टैंड का निर्माण नहीं कराये जाने के कारण पुनपुन नदी पुल के समीप सड़क पर ही सवारी वाहनों को लगाया व खोला जाता है. इसके कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है. नगर पंचायत बोर्ड की बैठक के दौरान कई बार बस स्टैंड के निर्माण से संबंधित निर्णय लिया गया तथा इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय के समीप पुनपुन नदी के किनारे खाली छठ घाट परिसर में वाहन लगाये जाने व स्टैंड का निर्माण किये जाने हेतु स्थान चिह्नित भी किया गया. लेकिन इस ओर अब तक कोई पहल नहीं की जा सकी है. ऑटो से लेकर बड़े वाहनों तक सड़क के किनारे ही लगाये जाते है. इससे अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है. सड़क के किनारे गुमटी, ठेला, खोमचा वालों का अवैध रूप से कब्जा है, जो परेशानी का सबब बना हुआ है. इतना सब कुछ के बावजूद इस ओर कोई पहल नहीं की जा रही है. इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह ने कहा कि बस स्टैंड के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है और जल्द ही स्टैंड का निर्माण आरंभ हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन