करमाही के पास नहर पुल धंसने से यातायात बंद

करमाही के पास नहर पुल धंसने से यातायात बंद दाउदनगर (औरंगाबाद).कोचहासा लाइन नहर पर करमाही गांव के पास बना पुल धंस जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है. करमाही गांव के पास अंगरेजों के जमाने में नहर पर पुल बनाया गया था. इस पुल से होकर गाड़ियां दाउदनगर से हसपुरा के लिए आती-जाती […]
करमाही के पास नहर पुल धंसने से यातायात बंद दाउदनगर (औरंगाबाद).कोचहासा लाइन नहर पर करमाही गांव के पास बना पुल धंस जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है. करमाही गांव के पास अंगरेजों के जमाने में नहर पर पुल बनाया गया था. इस पुल से होकर गाड़ियां दाउदनगर से हसपुरा के लिए आती-जाती है. पिछले तीन दिन पहले पुल अचानक बीच में धंस गया. इससे नहर का पानी भी रूक कर इधर-उधर बह रहा है. महेंद्रा चक निवासी कामेश्वर सिंह ने बताया कि पुल से सिर्फ साइकिल ही पार कर रहा है. हालांकि कुछ चारपहिया वाहन जान जोखिम में डाल कर वाहनों को पार कर रहे हैं. पर यह खतरे से खाली नहीं है. इसके चलते इस सड़क के संपर्क में रहनेवाले गांव संसा, गोरडिहा, बाबू अमौना, बल्हमा सहित दर्जनों गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










