दो आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2013 5:06 AM
ओबरा (औरंगाबाद) : पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, जम्होर थाना क्षेत्र के सरसौली गांव के सुनील कुमार अपनी पत्नी सुनैना देवी को अक्सर प्रताड़ित करता था. उसने कुछ दिन पहले इसके विरोध में थाने में शिकायत भी […]
ओबरा (औरंगाबाद) : पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, जम्होर थाना क्षेत्र के सरसौली गांव के सुनील कुमार अपनी पत्नी सुनैना देवी को अक्सर प्रताड़ित करता था.
उसने कुछ दिन पहले इसके विरोध में थाने में शिकायत भी दर्ज करायी थी. इसके बाद गांववालों ने कुछ माह पहले दोनों के बीच समझौता भी कराया था. इसके बावजूद पति द्वारा मारपीट व प्रताड़ित किया जाता रहा.
इस बाबत जम्होर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने बताया बीती रात सुनील कुमार ने अपनी पत्नी को जान से मारने का प्रयास किया. वह किसी तरह जान बचा कर थाने पहुंची. सुनैना देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इधर, बीती रात जम्होर स्थित विजय कुमार गुप्ता के राइस मिल में घुस कर राजू कुमार ने मोबाइल व बाट की चोरी कर ली. इसके विरोध में विजय कुमार गुप्ता के आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज कर राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू ने चोरी मामला में संलिप्तता स्वीकार की. उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










