पिठनुआ में आग से धान के 600 बोझे राख

Published at :17 Jan 2016 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
पिठनुआ में आग से धान के 600 बोझे राख

पिठनुआ में आग से धान के 600 बोझे राख बारुण (औरंगाबाद).बारुण प्रखंड की बड़ी खूर्द पंचायत के पिठनुआ गांव में आग लगने से धान के बोझे जल कर राख हो गया. ग्रामीण जयकांत प्रसाद ने बताया कि गांव के सत्येंद्र पासवान, महेंद्र पासवान व जयकांत प्रसाद के धान के करीब छह सौ बोझे खलिहान में […]

विज्ञापन

पिठनुआ में आग से धान के 600 बोझे राख बारुण (औरंगाबाद).बारुण प्रखंड की बड़ी खूर्द पंचायत के पिठनुआ गांव में आग लगने से धान के बोझे जल कर राख हो गया. ग्रामीण जयकांत प्रसाद ने बताया कि गांव के सत्येंद्र पासवान, महेंद्र पासवान व जयकांत प्रसाद के धान के करीब छह सौ बोझे खलिहान में रखे थे कि अचानक आग लग गयी और जल कर राख हो गया. ——————–दहेज हत्या का आरोपित गिरफ्तारबारुण (औरंगाबाद).दहेज हत्याकांड के आरोपित को शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपित विनोद सिंह इटहट गांव निवासी हैं. थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि काफी दिनों से आरोपित फरार चल रहा था.——————सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ओबरा (औरंगाबाद).खुदवा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी मधु पासवान का पुत्र 22 वर्षीय विकास कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार, विकास कुमार अपने दोस्त राहुल पासवान के साथ मोटरसाइकिल से हसपुरा बाजार से शनिवार की देर शाम गांव जा रहा था. बेगी नाला के समीप मोटरसाइकिल नियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें विकास की मौत घटनास्थल पर हो ही गयी. साथी राहुल कुमार को ओबरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन