कोचहासा नहर लाइन में पानी कम होने से बढ़ी दक्कित

कोचहासा नहर लाइन में पानी कम होने से बढ़ी दिक्कत दाउदनगर (औरंगाबाद). कोचहासा नहर लाइन में जलस्तर काफी कम होने से किसानों की मुसीबत बढ़ गयी है. किसानों ने बताया कि पिछले साल नहर की उड़ाही हुई थी, जिसके कारण कई आउटलेट्स काफी ऊपर हो गये हैं. इनसे पानी नहीं निकल पा रहा है. मजबूरी […]
कोचहासा नहर लाइन में पानी कम होने से बढ़ी दिक्कत दाउदनगर (औरंगाबाद). कोचहासा नहर लाइन में जलस्तर काफी कम होने से किसानों की मुसीबत बढ़ गयी है. किसानों ने बताया कि पिछले साल नहर की उड़ाही हुई थी, जिसके कारण कई आउटलेट्स काफी ऊपर हो गये हैं. इनसे पानी नहीं निकल पा रहा है. मजबूरी में किसान जैसे-तैसे व आधी-अधूरी सिंचाई कर रहे हैं. महेंद्राचक निवासी किसान कामेश्वर सिंह ने बताया कि पंपिंग सेट से सिंचाई करने में काफी दिक्कत हो रही है. काफी महंगा भी पड़ रहा है. उनका कहना है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि ऊपर से पानी का फ्लो कम है, जिसके कारण दिक्कत आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










