डीजल अनुदान के लिए लग रही लंबी लाइन

Published at :13 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
डीजल अनुदान के लिए लग रही लंबी लाइन

डीजल अनुदान के लिए लग रही लंबी लाइनहसपुरा (औरंगाबाद). रबी फसलों की पटवन किसानों व ब्लाॅक के अधिकारियों के लिए चुनौती बनी हुई है. कृषि कार्यालय में डीजल अनुदान फाॅर्म जमा करने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग रही है. कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार अपने क्षेत्र के किसानों से आवेदन जमा ले रहे […]

विज्ञापन

डीजल अनुदान के लिए लग रही लंबी लाइनहसपुरा (औरंगाबाद). रबी फसलों की पटवन किसानों व ब्लाॅक के अधिकारियों के लिए चुनौती बनी हुई है. कृषि कार्यालय में डीजल अनुदान फाॅर्म जमा करने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग रही है. कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार अपने क्षेत्र के किसानों से आवेदन जमा ले रहे हैं. प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अद्यतन जमीन की रसीद की छायाप्रति, पटवन के लिए खरीदे गये डीजल की रसीद व बैंक खाते की छाया प्रति के साथ आवेदन लिया जायेगा. किसान सलाहकारों को कहा गया है कि किसानों से आवेदन लेने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतेंगे. किसानों को हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन