बंदूक का भय दिखा व्यवसायी से बाइक व 80 हजार रुपये लूटे

बंदूक का भय दिखा व्यवसायी से बाइक व 80 हजार रुपये लूटेऔरंगाबाद (ग्रामीण)औरंगाबाद में राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर दिनदहाड़े अपराधियों ने बंदूक के नोक पर एक व्यवसायी से बाइक और 80 हजार रुपये लूट लिये. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बटाने पुल के पास मंगलवार की दोपहर एक बजे के करीब घटी. लूट के […]
बंदूक का भय दिखा व्यवसायी से बाइक व 80 हजार रुपये लूटेऔरंगाबाद (ग्रामीण)औरंगाबाद में राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर दिनदहाड़े अपराधियों ने बंदूक के नोक पर एक व्यवसायी से बाइक और 80 हजार रुपये लूट लिये. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बटाने पुल के पास मंगलवार की दोपहर एक बजे के करीब घटी. लूट के शिकार हुए मुकेश कुमार सिंह एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. पता चला है कि वह डेहरी से पैसे लेकर औरंगाबाद लौट रहे थे, इसी क्रम में बटाने पुल के समीप काले रंग की प्लसर पर रहे दो अपराधी ओवरटेक कर रुकवाया और फिर बंदूक का भय दिखा कर वाहन के साथ रुपये लूट लिये. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि पुलिस मुकेश द्वारा दिये गये बयान के आधार पर जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










