बिजली का लाभ नहीं ले रहे उपभोक्ता

Published at :03 Jan 2016 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली का लाभ नहीं ले रहे उपभोक्ता

बिजली का लाभ नहीं ले रहे उपभोक्ता दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर प्रखंड की गोरडीहां पंचायत के मौजा अमौना वार्ड संख्या-3 के ग्रामीणों को बिजली का लाभ लगभग एक महीने से नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीण जितेंद्र सिंह, राजू महतो, विमलेश कुमार, युगल किशोर, जयप्रकाश वर्मा, राजू महतो समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा कनीय अभियंता को लिखे […]

विज्ञापन

बिजली का लाभ नहीं ले रहे उपभोक्ता दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर प्रखंड की गोरडीहां पंचायत के मौजा अमौना वार्ड संख्या-3 के ग्रामीणों को बिजली का लाभ लगभग एक महीने से नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीण जितेंद्र सिंह, राजू महतो, विमलेश कुमार, युगल किशोर, जयप्रकाश वर्मा, राजू महतो समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा कनीय अभियंता को लिखे गये संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन में कहा गया है कि इस वार्ड में नया ट्रांसफार्मर लगा है जो अभी तक चालू नहीं हुआ है. पुराने ट्रांसफार्मर से कनेक्शन था जिसे लगभग एक महीना पहले छोड़ा दिया गया है, जिससे हमलोग बिजली का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. ग्रामीणों ने मुखिया भगवान सिंह को भी इस समस्या से अवगत कराया. मुखिया ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करेंगे. बिजली विभाग के कनीय अभियंता भास्कर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने की जानकारी मुझे नहीं है. यदि ग्रामीणों की ऐसी शिकायत है तो उस पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन