चौराही में समाजवादी नेता की प्रतिमा का अनावरण

चौराही में समाजवादी नेता की प्रतिमा का अनावरण हसपुरा (औरंगाबाद).प्रखंड के चौराही गांव में समाजवादी नेता व अधिवक्ता विजय कुमार हिमांशु की प्रतिमा का अनावरण ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया. मौके पर पूर्व सांसद मंगली लाल मंडल, राजनीति प्रसाद, विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, रवींद्र सिंह, सत्यदेव कुशवाहा, पूर्व विधायक डाॅ रणविजय कुमार समेत […]
चौराही में समाजवादी नेता की प्रतिमा का अनावरण हसपुरा (औरंगाबाद).प्रखंड के चौराही गांव में समाजवादी नेता व अधिवक्ता विजय कुमार हिमांशु की प्रतिमा का अनावरण ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया. मौके पर पूर्व सांसद मंगली लाल मंडल, राजनीति प्रसाद, विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, रवींद्र सिंह, सत्यदेव कुशवाहा, पूर्व विधायक डाॅ रणविजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. प्रतिमा अनावरण के पूर्व गरीबों के बीच कंबल बांटे गये. इसके उपरांत राजेंद्र सिंह जार्ज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि विजय बाबू समाजवादी विचार के चिंतक थे. वे बराबर समाज के हित में काम करते थे. प्रतिभा की हत्या या मृत्यु कभी नहीं होती. सिद्धांत के पक्के थे, वे कभी मुड़ कर पीछे नहीं देखा. समारोह में पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी, वीरेंद्र सिंह,विश्वनाथ सिंह, सुरेंद्र यादव, कामख्या सिंह, सुनील कुमार सुनील, राम बाबू गुप्ता, श्रीनिवास, हरेश कुमार, अजय सिंह सहित कई लोगों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










