दस्तावेज नवीस संघ के फिर अध्यक्ष बने गुप्तेश्वर

Published at :02 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दस्तावेज नवीस संघ के फिर अध्यक्ष बने गुप्तेश्वर

दस्तावेज नवीस संघ के फिर अध्यक्ष बने गुप्तेश्वर (फोटो नंबर-17)कैप्शन- अध्यक्ष, सचिव को माला पहनाकर स्वागत करते नवीस औरंगाबाद (नगर)बिहार दस्तावेज नवीस संघ का चुनाव शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी मदन शर्मा, जनार्दन प्रसाद, यमुना सिंह, दीपनारायण सिंह की देखरेख में हुआ. इस दौरान अध्यक्ष व सचिव पदों के लिए वोटिंग सुबह […]

विज्ञापन

दस्तावेज नवीस संघ के फिर अध्यक्ष बने गुप्तेश्वर (फोटो नंबर-17)कैप्शन- अध्यक्ष, सचिव को माला पहनाकर स्वागत करते नवीस औरंगाबाद (नगर)बिहार दस्तावेज नवीस संघ का चुनाव शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी मदन शर्मा, जनार्दन प्रसाद, यमुना सिंह, दीपनारायण सिंह की देखरेख में हुआ. इस दौरान अध्यक्ष व सचिव पदों के लिए वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा. इस दौरान कुल 178 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह को 102 व गंगेश्वर सिंह को 74 मत प्राप्त हुए. जबकि दो मत विभिन्न कारणों के कारण रद्द कर दिया गया. इसमें निर्वाची पदाधिकारी ने गुप्तेश्वर सिंह को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया. इसी तरह सचिव पद के लिए भी मतदान कराया गया, जिसमें सचिव प्रत्याशी नागेंद्र प्रसाद सिन्हा के पक्ष में 101, कुलदीप सिंह के पक्ष में 75 मत प्राप्त हुए. दो मत को रद्द किया गया. जबकि, राधेश्याम सिन्हा निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित किये गये. चुनाव परिणाम आने के बाद दस्तावेज नवीसों ने अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को माला पहना कर स्वागत किया. पता चला है कि गुप्तेश्वर सिंह 10वीं बार अध्यक्ष चुने गये हैं. इस मौके पर मनोज चौरसिया, मधुसूदन पांडेय, नवल किशोर शर्मा, दिनेश सिंह, जहीर अहसन आजाद, सुनील ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन