गेहूं पटवन के लिए नहर में पानी नहीं

Published at :02 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
गेहूं पटवन के लिए  नहर में पानी नहीं

गेहूं पटवन के लिए नहर में पानी नहीं दाउदनगर(औरंगाबाद).सोन नहर में अभी तक पानी नहीं आने से किसान गेहूं की सिंचाई हेतु चिंतित है. किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल को अब सिंचाई की जरूरत है. क्योंकि खेतों में नमी खत्म हो गयी है. इसके अलावे राई व तोरी सहित अन्य फसलों की सिंचाई […]

विज्ञापन

गेहूं पटवन के लिए नहर में पानी नहीं दाउदनगर(औरंगाबाद).सोन नहर में अभी तक पानी नहीं आने से किसान गेहूं की सिंचाई हेतु चिंतित है. किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल को अब सिंचाई की जरूरत है. क्योंकि खेतों में नमी खत्म हो गयी है. इसके अलावे राई व तोरी सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए भी पानी का अभाव हो गया है. किसानों ने बताया कि पहले दिसंबर के अंत में नहर में पानी आ जाता था, पर अभी तक पानी नहीं आ पाया है. किसानों ने कहा कि पहले भी सरकार द्वारा पानी नहीं आने की कोई सूचना नहीं दी गयी थी. इसके कारण हमलोगों ने गेहूं की बुआई जम कर किया है. किसान अब नहरों का आशा छोड़ कर पंपिंग सेट से सिंचाई करने में जुट गये हैं. किसान इससे काफी परेशान है. धान की कटनी के बाद दाउदनगर प्रखंड के किसान गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं, जिन्हें सिंचाई करने में काफी दिक्कत होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन