कमरों की कमी से पठन-पाठन में हो रही परेशानी

कमरों की कमी से पठन-पाठन में हो रही परेशानी हसपुरा (औरंगाबाद).प्रखंड के हाइस्कूल तिलकपुरा में कमरों की कमी से शिक्षक व छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानी हो रही है. 1965 में स्थापित इस विद्यालय में आठवीं से लेकर 10वीं तक पढ़ाई होती है. इसके लिए कार्यालय सहित पांच कमरे सही सलामत हैं. उसके अलावे […]
कमरों की कमी से पठन-पाठन में हो रही परेशानी हसपुरा (औरंगाबाद).प्रखंड के हाइस्कूल तिलकपुरा में कमरों की कमी से शिक्षक व छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानी हो रही है. 1965 में स्थापित इस विद्यालय में आठवीं से लेकर 10वीं तक पढ़ाई होती है. इसके लिए कार्यालय सहित पांच कमरे सही सलामत हैं. उसके अलावे चार कमरों को मरम्मत की जरूरत हैं. कमरे के अभाव में कार्यालय व शिक्षकों को बैठने के लिए एक ही कमरा रखा गया है. भूमिदाता विजय सिंह बताते हैं कि कुल लोगों द्वारा विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण कर रखा है. इससे भवन के निर्माण में परेशानी हो रही है. स्कूल की जमीन की नापी कराने पर भवन निर्माण की समस्या दूर हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










