पिकनिक स्पॉट्स बने ऐतिहासिक स्थल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में सुबह से ही दिखी श्रद्धालुओं की भीड़ औरंगाबाद (सदर) : जैसे ही गुरुवार की रात 12 बजे, वैसे ही जिले के लोगों ने आतिशबाजी कर नये साल 2016 का स्वागत किया. लोग एक-दूसरे के गले मिल कर नव वर्ष की बधाई दी. जिले के विभिन्न ऐतिहासिक स्थल व पार्क लोगों […]
विज्ञापन
पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में सुबह से ही दिखी श्रद्धालुओं की भीड़
औरंगाबाद (सदर) : जैसे ही गुरुवार की रात 12 बजे, वैसे ही जिले के लोगों ने आतिशबाजी कर नये साल 2016 का स्वागत किया. लोग एक-दूसरे के गले मिल कर नव वर्ष की बधाई दी. जिले के विभिन्न ऐतिहासिक स्थल व पार्क लोगों से गुलजार हो उठे.शुक्रवार की अहले सुबह से ही लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों का रुख किया और ईश्वर से पूरे वर्ष सुख-शांति की दुआ मांगी. इसके बाद नये साल का जश्न मनाने के लिए लोग पिकनिक स्पॉट्स की तरफ निकल पड़े.
शहर के डाॅ राजेंद्र प्रसाद बाल उद्यान पार्क में लोग नव वर्ष का आनंद उठाने पहुंचे. पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की. पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मेले सा दृश्य बना रहा. देर शाम तक पार्क व ऐतिहासिक स्थल गुलजार रहे. क्या बड़े, क्या बुजुर्ग, सभी नये साल की खुशियां मनाते दिखे.
कई परिवारों ने घरों व होटलों में अपने तरीके से नव वर्ष मनाया. देव सूर्य मंदिर, उमगा मंदिर, देवकुंड मंदिर, गजना धाम, जम्होर विष्णु मंदिर, धर्मशाला दुर्गा मंदिर व गणपति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी, जहां लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद पिकनिक का आनंद उठाया. नये साल के पहले दिन इस दौरान मांंस-मदिरा की जम कर बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










