माली नहर लाइन में पानी छोड़ने की मांग

Published at :01 Jan 2016 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
माली नहर लाइन में पानी छोड़ने की मांग

माली नहर लाइन में पानी छोड़ने की मांग प्रतिनिधि, देवकुंड (औरंगाबाद) माली कोचहासा नहर लाइन में पानी नहीं छोड़े जाने से किसान चिंतित हैं. मनपुरा, नरसन डुमरा, रतनपुर, डिंडिर, दिलावरपुर, बघोई व सरदवन बिगहा सहित दर्जनों गांव में रबी फसल के पटवन डीजल पंपिंग सेट से किया जा रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह ने […]

विज्ञापन

माली नहर लाइन में पानी छोड़ने की मांग प्रतिनिधि, देवकुंड (औरंगाबाद) माली कोचहासा नहर लाइन में पानी नहीं छोड़े जाने से किसान चिंतित हैं. मनपुरा, नरसन डुमरा, रतनपुर, डिंडिर, दिलावरपुर, बघोई व सरदवन बिगहा सहित दर्जनों गांव में रबी फसल के पटवन डीजल पंपिंग सेट से किया जा रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह ने किसानों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी से नहर लाइन में पानी छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि माली नहर लाइन में लगभग तीन माह से पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसानों को धान की फसल के पटवन डीजल पंपिंग सेट से ही किया गया था. किसानों ने विभाग से रबी की फसल पटवन के लिए माली रजवाहा नहर लाइन में पानी छोड़ने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन