लोगों ने पूजा कर की नये वर्ष में सलामती की कामना

Published at :01 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने पूजा कर की नये वर्ष में सलामती की कामना

लोगों ने पूजा कर की नये वर्ष में सलामती की कामना फोटो नंबर- 21,परिचय- मीट की दुकान पर लगी भिड़प्रतिनिधि, कुटुंबा (औरंगाबाद) नये साल के पहले दिन शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच कर पूजा-पाठ करने में जुटे रहे. वर्ष 2016 पूरी तरह सलामती से बीते इसके लिए लोग ईश्वर से कामना […]

विज्ञापन

लोगों ने पूजा कर की नये वर्ष में सलामती की कामना फोटो नंबर- 21,परिचय- मीट की दुकान पर लगी भिड़प्रतिनिधि, कुटुंबा (औरंगाबाद) नये साल के पहले दिन शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच कर पूजा-पाठ करने में जुटे रहे. वर्ष 2016 पूरी तरह सलामती से बीते इसके लिए लोग ईश्वर से कामना कर रहे थे. अंबा के प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर, श्री कृष्णपुरी ठाकुरबाड़ी परता समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी. एक तरफ पूजा-पाठ का दौर जारी रहा तो दूसरी तरफ लोग मांस-मछली की खरीदारी करने में जुटे रहे. अंबा बाजार के औरंगाबाद रोड में एनएच के किनारे लगीं मांस की दुकानों में खरीदारों की भीड़ लगी रही. प्राय: दोपहर के बाद से ही ग्राहकों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गयी कि इसके लिए नंबर लगाना पड़ा. बिक्री अधिक होने से मांस की कीमत भी अधिक कर दी गयी थी. मुर्गा 120 से लेकर 150 रूपये तक, खसी का मांस 300 से लेकर 350 रुपये तक व मछली 100 रुपये से लेकर 150 रुपये तक बिके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन