सेवानिवृत्त होने पर प्रभारी प्राचार्य को दी विदाई

Published at :31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होने पर प्रभारी प्राचार्य को दी विदाई

सेवानिवृत्त होने पर प्रभारी प्राचार्य को दी विदाईफोटो नंबर-24, परिचय-विदाई समारोह में उपस्थित जिला पार्षद राजीव कुमार एवं अन्य दाउदनगर (अनुमंडल). राजकीय मध्य विद्यालय संख्या एक में समारोह का आयोजन कर अवकाश प्राप्त प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह को विदाई दी गयी. विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें साल, अंग वस्त्र व बुके प्रदान कर सम्मानित […]

विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने पर प्रभारी प्राचार्य को दी विदाईफोटो नंबर-24, परिचय-विदाई समारोह में उपस्थित जिला पार्षद राजीव कुमार एवं अन्य दाउदनगर (अनुमंडल). राजकीय मध्य विद्यालय संख्या एक में समारोह का आयोजन कर अवकाश प्राप्त प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह को विदाई दी गयी. विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें साल, अंग वस्त्र व बुके प्रदान कर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि श्री सिंह अच्छे शिक्षक थे उनकी कमी विधालय में खलेगी. समय पर विद्यालय आना व प्रबंधकर्ता की तरह विद्यालय की देखरेख करना इनकी दिनचर्या थी. इनके व्यक्तित्व से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए. शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते उन्हें कर्तव्य परायण शिक्षक बताया. शिक्षकों में समन्वय स्थापित कर शैक्षणिक वातावरण बनाया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं की स्वागत गायन से की. समारोह की अध्यक्षता शिक्षक संघ गोपगुट हसपुरा के प्रखंड सचिव लक्ष्मण कुमार ने की. इस मौके पर रमेश कुमार, चिंता कुमारी, सीतापति कुमारी, मालती लता सिन्हा, मंजु कुमारी, सिला विश्वकर्मा, नौसाद अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन