आपसी भाईचारा रहने पर ही होगा विकास : विधायक

आपसी भाईचारा रहने पर ही होगा विकास : विधायक फोटो नंबर-22,परिचय-अभिनंदन समारोह में मौजूद विधायक विरेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अन्यदाउदनगर (अनुमंडल). स्थानीय जदयू कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का अभिनंदन किया गया. समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी ने की. संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र […]
आपसी भाईचारा रहने पर ही होगा विकास : विधायक फोटो नंबर-22,परिचय-अभिनंदन समारोह में मौजूद विधायक विरेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अन्यदाउदनगर (अनुमंडल). स्थानीय जदयू कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का अभिनंदन किया गया. समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी ने की. संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का विकास व शांति भाईचारा स्थापित करना है. ऐसे में सबका साथ चाहिए. आपसी प्रेम भाईचारा कायम होगा तभी क्षेत्र विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. यहां दुर्भावना के लिए कोई जगह नहीं है. स्थापना काल से ही जदयू से जुडा रहा हूं. 2003 में जदयू राज्य परिषद का सदस्य भी रहा. समता पार्टी में भी कार्यकर्ता बतौर काम करते रहा. महागंठबंधन के साथियों को साथ लेकर चलूंगा साथ ही अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के साथ भी दुर्भावना नहीं रखूंगा. जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा महागंठबंधन बिहार में ताकत के रूप में उबरा है. जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय उर्फ अभय चंद्रवंशी ने कहा कि महागंठबंधन देश को नयी दिशा व ताकत प्रदान करेगा. बिहार विकास का स्वर्णिम इतिहास लिखेगा. जदयू जिला अतिपिछडा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रखंड राजद अध्यक्ष देवेंद्र यादव, मुखिया भगवान सिंह, डाॅ रामबच्चन सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया. इस अवसर पर अजय कुमार, रामश्लोक यादव, कमलेश चंद्रवंशी, गोरख चंद्रवंशी, आशुतोष कुमार, पवन पटेल, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










