अंछा में आग लगने से चार घर जले

Published at :31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
अंछा में आग लगने से  चार घर जले

अंछा में आग लगने से चार घर जले दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर प्रखंड के अंछा गांव में बुधवार की देर रात अगलगी की घटना में राजेंद्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, चंदेश्वर चौधरी व पिंटु चौधरी का घर जल कर राख हो गया है. इनका मकान फुश का था. घर में बरतन, अनाज, बिछावन समेत सारा सामान जल […]

विज्ञापन

अंछा में आग लगने से चार घर जले दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर प्रखंड के अंछा गांव में बुधवार की देर रात अगलगी की घटना में राजेंद्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, चंदेश्वर चौधरी व पिंटु चौधरी का घर जल कर राख हो गया है. इनका मकान फुश का था. घर में बरतन, अनाज, बिछावन समेत सारा सामान जल कर राख हो गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. सीओ विनोद सिंह ने बताया कि जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश राजस्व कर्मचारी को दिया गया है. दूसरी ओर भाकपा माले के एक जांच टीम ने पीड़ितों के घर जाकर घटना की जांच की. इस टीम में राजकुमार भगत, द्वारिक पासवान, वामदेव सिंह व रामनाथ ठाकुर शामिल थे. भाकपा माले जांच टीम ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा व इंदिरा आवास देने की मांग प्रशासन से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन