दाउदनगर में वाहन से कुचल कर झारखंड की मजदूर की मौत, विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन- पेज वन

Published at :31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
दाउदनगर में वाहन से कुचल कर झारखंड की मजदूर की मौत, विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन- पेज वन

दाउदनगर में वाहन से कुचल कर झारखंड की मजदूर की मौत, विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन- पेज वन फोटो नंबर-14, परिचय-ग्रामीणों को समझाते डीसीएलआर मनोज कुमार एवं एसडीपीओ संजय कुमारदाउदनगर ,(अनुमंडल). दाउदनगर औरंगाबाद मुख्य पथ पर गुरूवार को पिकअप वाहन से कुचलकर बाईस वर्षीय मजदूर अशोक भूईयां की मौत हो गई. मृतक झारखंड के […]

विज्ञापन

दाउदनगर में वाहन से कुचल कर झारखंड की मजदूर की मौत, विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन- पेज वन फोटो नंबर-14, परिचय-ग्रामीणों को समझाते डीसीएलआर मनोज कुमार एवं एसडीपीओ संजय कुमारदाउदनगर ,(अनुमंडल). दाउदनगर औरंगाबाद मुख्य पथ पर गुरूवार को पिकअप वाहन से कुचलकर बाईस वर्षीय मजदूर अशोक भूईयां की मौत हो गई. मृतक झारखंड के पलामू जिले के करमा चराई डालिया गांव का रहनेवाला बताया जाता है. यह दुर्घटना करमा खुर्द गांव के पास उस समय घटी जब वह धान का बोझा सर पर लेकर खलिहान में जा रहा था. ग्रामीणों के अनुसार औरंगाबाद की ओर से तेज व लापरवाही से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे कुचल डाला और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-98 को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. लगभग छह घंटे से भी अधिक समय तक एनएच-98 जाम रहा. जिससे औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही डीसीएलआर मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, बीडीओ अशोक प्रसाद, अवर निरीक्षक सहुद अख्तर, एसके यादव ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाया बुझाया. ग्रामीण पर्याप्त मुआवजे की मांग को लेकर अडे हुये थे.घटना की जानकारी पाकर ओबरा विधायक विरेन्द्र कुमार सिन्हा पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयासा किया. प्रशासन की ओर से पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रूपया देने के बाद ग्रामीण शांत हुये. करमा पंचायत के मुखिया जगदीश नारायण सिंह ने कबीर अंतेष्टी योजना के तहत तीन हजार रूपया प्रदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन