ग्रामीण चिकत्सिक संघ की कमेटी का गठन

ग्रामीण चिकित्सक संघ की कमेटी का गठन रफीगंज (औरंगाबाद).ग्रामीण चिकित्सा संघ सह जदयू चिकित्सकीय प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को कासमा बाजार में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाॅ अरुण कुमार शर्मा व देखरेख डाॅ रंजन कुमार ने की. इसमें प्रखंड कोर कमेटी का गठन उपस्थित लोगों के सर्वसम्मति से किया गया. इसमें प्रखंड अध्यक्ष डाॅ सुरेश […]
ग्रामीण चिकित्सक संघ की कमेटी का गठन रफीगंज (औरंगाबाद).ग्रामीण चिकित्सा संघ सह जदयू चिकित्सकीय प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को कासमा बाजार में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाॅ अरुण कुमार शर्मा व देखरेख डाॅ रंजन कुमार ने की. इसमें प्रखंड कोर कमेटी का गठन उपस्थित लोगों के सर्वसम्मति से किया गया. इसमें प्रखंड अध्यक्ष डाॅ सुरेश प्रसाद यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष डाॅ रंजन कुमार, सचिव विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश सिंह, संगठन सचिव निर्मल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डाॅ वीरेंद्र रविदास, महासचिव डाॅ शंकर कुमार यादव का चयन किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी ग्रामीण चिकित्सक एक मंच पर रहेंगे तभी हमारी मांगें पूरी होगीं. इसके लिए गांव-गांव में घूम कर चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










