नये साल में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होगी कदाचारमुक्त

नये साल में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होगी कदाचारमुक्त कमजोर स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल क्लाससभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को स्पेशल क्लास में परीक्षा की तैयारी पूरी कराने का निर्देश(फोटो नंबर-6,7)कै प्शन- रूपनारायण इंटर विद्यालय जाखिम, पढाई करती छात्राएं(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर)नये साल में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में कदाचारमुक्त […]
नये साल में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होगी कदाचारमुक्त कमजोर स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल क्लाससभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को स्पेशल क्लास में परीक्षा की तैयारी पूरी कराने का निर्देश(फोटो नंबर-6,7)कै प्शन- रूपनारायण इंटर विद्यालय जाखिम, पढाई करती छात्राएं(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर)नये साल में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में कदाचारमुक्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्पेशल क्लास कराया जायेगा. अत्यंत कमजोर छात्र-छात्राओं को विषयवार शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाना है. इसके लिए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिया गया है. शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने सभी प्राधानाचार्यो को निर्देश देते हुए कहा है कि वैसे छात्र जो पढ़ाई के मामले में अत्यंत कमजोर हैं, उन्हें स्पेशल क्लास में तैयारी पूरी शिक्षकों को कराना है. यही नहीं जिन छात्र-छात्राएं इस बार मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होनेवाले हैं उनके अभिभावकों के साथ एक बैठक करें और प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें. विद्यालय में एक्सट्रा क्लास करवाया जायेगा. रूपनारायण इंटर स्कूूल में विशेष क्लास चार सेरफीगंज प्रखंड के रूपनारायण इंटर विद्यालय जाखिम के प्राचार्य डाॅ अब्दुल मोहसी करीमी ने बताया कि राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सख्त निर्देश हैं कि जिन छात्र-छात्राओं को कोर्स पूरा नहीं हुआ है या पठन-पाठन में काफी कमजोर हैं उन्हें एक्सट्रा क्लास में तैयारी पूरी करवानी है. निर्देश यह भी है कि इंटर टेस्ट परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को अंक के आधार पर ये देखना सुनित करें कि कौन छात्र कितना कमजोर है. उसके मुताबिक उनके अभिभावकों को बुला कर इस बात से परिचित करवायें. प्राचार्य ने कहा कि छात्रों के माध्यम से उनके अभिभावकों को यह सूचना दी गयी है कि वे अपने बच्चों को एक्सट्रा क्लास के लिए विद्यालय भेजें. क्योंकि इस बार परीक्षा कदाचारमुक्त होनी है. वैसे अभिभावकों को भी सूचना देकर अपने-अपने बच्चों को बैंक खाता व ई-मेल आइडी बनवाने के लिए कहा गया है. क्योंकि इसके बिना परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सकता है. उन्होंने कहा कि चार जनवरी से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को एक्सट्रा क्लास शुरू हो रहा है. कमजोर छात्र के अलावे भी अगर छात्र एक्सट्रा क्लास में शामिल होकर पठन-पाठन को मजबूत करना चाहते हैं तो वे विद्यालय आ सकते हैं. मैट्रिक, इंटर के अलावे नौवीं के भी छात्रों को बैंक खाता व ई-मेल आइडी रहना अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










