नीतीश हैं लाचार सीएम, सुपर सीएम है लालू : कुशवाहा

Published at :31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश हैं लाचार सीएम, सुपर सीएम है लालू : कुशवाहा

नीतीश हैं लाचार सीएम, सुपर सीएम है लालू : कुशवाहा दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या में एक विधायक का है हाथ : सूबे के 40 विधायकों का तार अपराधियों व माफियाओं से है जुड़ा फोटो नंबर-4,परिचय- पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहाऔरंगाबाद (नगर)दरभंगा में दो इंजीनियर की हत्या से बिहार कलंकित हुआ है. घटना के […]

विज्ञापन

नीतीश हैं लाचार सीएम, सुपर सीएम है लालू : कुशवाहा दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या में एक विधायक का है हाथ : सूबे के 40 विधायकों का तार अपराधियों व माफियाओं से है जुड़ा फोटो नंबर-4,परिचय- पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहाऔरंगाबाद (नगर)दरभंगा में दो इंजीनियर की हत्या से बिहार कलंकित हुआ है. घटना के बाद सांसद पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिले हैं. महागंठबंध की सरकार का कार्यकाल एक महीना 17 दिन का रहा है. इसमें अपराध का ग्राफ पूरे बिहार में बढ़ा है. अपहरण, हत्या का सिलसिला लगातार जारी है. इस पर लगाम लगाने में सरकार पूर्ण रूप से विफल साबित हो रही है. ये बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रेसवार्ता के दौरान गुरुवार को कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार के रूप में सिर्फ ताज संभाल रखे हैं, जबकि लालू प्रसाद के पास पूरा राज है. इसी का परिणाम है कि अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दरभंगा में जिन इंजीनियरों की हत्या हुई है उसमें एक विधायक का हाथ है, जो पहले धमकी भी दी थी. बिहार में वैसे 40 विधायक हैं जिसका तार अपराधियों व माफियाओं से जुड़ा हुआ है. यही लोग बिहार में अपराध का उद्योग चला रहा है. दरभंगा में जिस तरह से घटना घटी उसके पहले एक विधायक ने काम करा रही कंपनी से रंगदारी की मांग की थी. नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए कहा था. क्यों नहीं नीतीश कुमार उस विधायक का मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवा रहे हैं. भ्रष्ट अधिकारियों को जिला में डीएम-एसपी के पद पर बैठा रखे हैं. ईमानदार अधिकारी को मुख्यालय में पदस्थापित कर रखे हैं. इसमें नीतीश कुमार पूर्ण रूप से लाचार हैं. यही कारण है कि पटना छोड़ कर राजगीर चले गये हैं. चुनाव के समय जो घोषणा की थी उसे पर अमल नहीं कर पा रहे हैं,क्योंकि सुपर सीएम लालू प्रसाद हैं. जो लालू प्रसाद चाह रहे हैं वहीं बिहार में हो रहा है. पूर्ण रूप से शराब बंदी करने, बिहार में कानून राज स्थापित करने का वादा किया था. लेकिन इस पर नीतीश कुमार यूटर्न ले लिये, उन्होंने कहा कि सिर्फ देशी शराब की बिक्री पर रोक लगेगी. विदेशी शराब की बिक्री होगी. क्योंकि विदेशी शराब बनानेवाले नीतीश कुमार के मित्र हैं. यदि एक अप्रैल तक बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद नहीं होती है तो जन अधिकार पार्टी के लोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जान की कीमत पैसे से तौल रहे हैं. मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि मारे गये इंजीनियरों के परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजे, आश्रितों को नौकरी दे. पूर्व मंत्री श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि धान की खरीदारी बिहार में नहीं होनेवाला है. सिर्फ नौटंकी होगी. बोनस तो किसी भी कीमत पर मिलेगा नहीं, क्योंकि इनके पास जीरो बजट है. 12 हजार करोड़ के घाटे में सरकार चल रही है. यही नहीं इनके मंत्रिमंडल में जो मंत्री बनाये गये हैं उन्हें बजट की जानकारी भी नहीं है. प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर कुमार, प्रदेश सचिव सुरेंद्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मेहता, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन