खुदवा-कलेन सड़क बदहाल

Published at :31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
खुदवा-कलेन सड़क बदहाल

खुदवा-कलेन सड़क बदहालपगदंडी के सहारे आना-जाना करते हैं लोग फोटो नंबर-3, परिचय-इसी रास्ते से आते-जाते है लोगप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के खुदवा गांव से कलेन जानेवाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. लोग पगडंडी के सहारे खुदवां से कलेन आया-जाया करते हैं. कलेन गांव के लोग को इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व थाने के काम […]

विज्ञापन

खुदवा-कलेन सड़क बदहालपगदंडी के सहारे आना-जाना करते हैं लोग फोटो नंबर-3, परिचय-इसी रास्ते से आते-जाते है लोगप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के खुदवा गांव से कलेन जानेवाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. लोग पगडंडी के सहारे खुदवां से कलेन आया-जाया करते हैं. कलेन गांव के लोग को इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व थाने के काम से खुदवा जाना पड़ता है. गांव के शिवेंद्र शर्मा, बबलू शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अर्जुन पांडेय व हरेंद्र शर्मा ने बताया कि बारिश के दिनों में पगडंडी रास्ते से आने-आने में परेशानी होती है. गांव में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पीसीसी व ईंट सोलिंग का काम करवाया गया है. लेकिन, खुदवा-कलेन को जोड़नेवाली मुख्य सड़क का निर्माण कराने की पहल अब तक जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं की गयी है. लोगों ने सांसद व विधायक से सड़क की कालीकरण कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन