इंटर स्कूल में विषयवार नहीं होती पढ़ाई

Published at :31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर स्कूल में विषयवार नहीं होती पढ़ाई

इंटर स्कूल में विषयवार नहीं होती पढ़ाई कमरों व शिक्षकों की है कमी, स्कूल की पुरानी बिल्डिंग कभी भी हो सकती है ध्वस्त फोटो नंबर- ओबरा उच्च विद्यालय का भवनप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)राजकीयकृत इंटर विद्यालय का भवन जर्जर स्थित में है. छात्र-छात्राओं के अनुपात में कमरे व शिक्षक नहीं हैं. पठन-पाठन में परेशानी हो रही है. […]

विज्ञापन

इंटर स्कूल में विषयवार नहीं होती पढ़ाई कमरों व शिक्षकों की है कमी, स्कूल की पुरानी बिल्डिंग कभी भी हो सकती है ध्वस्त फोटो नंबर- ओबरा उच्च विद्यालय का भवनप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)राजकीयकृत इंटर विद्यालय का भवन जर्जर स्थित में है. छात्र-छात्राओं के अनुपात में कमरे व शिक्षक नहीं हैं. पठन-पाठन में परेशानी हो रही है. जर्जर भवन कभी भी गिर सकता है. जानकारी के अनुसार, विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा का सेंटर भी बनाया जाता है. इसके बावजूद विभाग द्वारा नये भवन का निर्माण कराने की पहल अब तक नहीं की गयी है. लोगों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मामले में उदासीन हैं. विद्यालय में उच्च व इंटर से छात्र-छात्राओं की संख्या करीब तीन हजार है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश्वर प्रसाद सिंह व वरीय शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जर्जर भवन की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. कमरे व शिक्षकों की कमी की वजह से विषयवार पढ़ाई नहीं हो पाती है. इसके लिए विभाग को पत्र लिखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन