हादसों में दो किशोरों सहित चार की मौत

Published at :31 Dec 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
हादसों में दो किशोरों सहित चार की मौत

जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो मासूम, एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी. दो दुर्घटनाएं कुटुंबा प्रखंड में हुई, जबकि एक बारुण-नवीनगर रोड पर एक देव में हुई. एक हादसे में 10 वर्षीय किशोर गौतम कुमार की मौत अनियंत्रित यात्री बस की चपेट में आने से हो गयी. तो दूसरी […]

विज्ञापन
जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो मासूम, एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी. दो दुर्घटनाएं कुटुंबा प्रखंड में हुई, जबकि एक बारुण-नवीनगर रोड पर एक देव में हुई.
एक हादसे में 10 वर्षीय किशोर गौतम कुमार की मौत अनियंत्रित यात्री बस की चपेट में आने से हो गयी. तो दूसरी दुर्घटना में बाइक से गिरने के बाद 56 वर्षीय महिला अनार कुंअर की जान चली गयी. जबिक तीसरी दुर्घटना में मजदूर प्रमोद राम की मौत हो गयी. चौथी घटना में ट्रैक्टर की चपेट में किशोर की मौत हो गयी.
औरंगाबाद/अंबा : पहली दुर्घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के ओरडीह गांव के समीप रामपुर नौघड़ा गांव के स्व प्रेम पासवान के पुत्र गौतम कुमार की मौत बस से कुचल कर हो गयी. किशोर ओरडी गांव में अपने मामा गोविंद पासवान के घर रह कर गांव के ही मीडिल स्कूल में पढ़ता था. पता चला कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह सड़क से गुजर रहा था, इसी क्रम में बस की चपेट में आ गया.
इस घटना के तुरंत बाद आसपास के गांव के लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर सरकार व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. मौत व सड़क जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुभाष राय, पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए.
घटना की सूचना पर प्रमुख सुदेश्वर कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ ठुइंया उरांव पहुंचे और लोगों को समझाया-बुझाया. बीडीओ ने पारिवारिक योजना का लाभ मृतक के परिवार को दिलाने का आश्वासन दिया और कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार रुपये दिये, तब जाकर लोग शांत हुए. करीब चार घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. थानाध्यक्ष ने बताया किमृतक के मामा गोविंद पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है.
दूसरी दुर्घटना
कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही रसोइया गांव के समीप दूसरी घटना हुई. महिला अनार कुंअर बाइक पर सवार होकर अपने भतीजे के साथ अंबा जा रही थी. इसी क्रम में रसोइया के समीप बाइक से अचानक गिर पड़ी. आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला सूही गांव के चौकीदार रवींद्र पासवान की मां थी.
तीसरी दुर्घटना
नवीनगर-बारुण रोड में कंकेर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार प्रमोद राम की मौत हो गयी. मृतक बड़ेम थाना क्षेत्र के महुआंव टोले हरसु बिगहा गांव का रहने वाला था. मंगलवार की रात खैरा गांव से आरा मशीन पर काम कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में घटना घटी. संबंधित थाने की पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया.
चौथी दुर्घटना देव. देव शहर के देव किला के समीप ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर 10 वर्षीय किशोर ऋषिकेश तिवारी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर की है. जानकारी मिली है कि ऋषिकेश के पिता प्रमोद तिवारी दंत चिकित्सक हैं और देव के आंनदीबाग के रहनेवाले है.
दोपहर में ऋषिकेश सड़क पार कर रहा था,इसी क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया,जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे पीएचसी देव ले जाया गया,लेकिन वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे पटना रेफर कर दिया.
पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. देव पुलिस की माने तो ट्रैक्टर को जब्त कर ट्रैक्टर चालक व घोड़ाडिहरी गांव के नन्हू रिकियासन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पता चला है कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस व परमिट भी नहीं था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन