भखरूआ मोड़ चौराहे पर बह रहा नाली का पानी, परेशानी

Published at :30 Dec 2015 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
भखरूआ मोड़ चौराहे पर बह रहा नाली का पानी, परेशानी

भखरूआ मोड़ चौराहे पर बह रहा नाली का पानी, परेशानीप्रतिनिधि, दाउदनगर (औरंगाबाद)दाउदनगर शहर के भखरूआ मोड़ चौराहे पर पिछले 15 दिनों से नाली का पानी सड़क पर बह रहा है. बाजार जाने वाली सड़क की ओर शिव मंदिर के पास नाली जाम हो गयी है, जिससे पानी निकल कर दक्षिण दिशा की ओर बह रहा […]

विज्ञापन

भखरूआ मोड़ चौराहे पर बह रहा नाली का पानी, परेशानीप्रतिनिधि, दाउदनगर (औरंगाबाद)दाउदनगर शहर के भखरूआ मोड़ चौराहे पर पिछले 15 दिनों से नाली का पानी सड़क पर बह रहा है. बाजार जाने वाली सड़क की ओर शिव मंदिर के पास नाली जाम हो गयी है, जिससे पानी निकल कर दक्षिण दिशा की ओर बह रहा है. जलजमाव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. भखरूआ मोड़ चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. सड़क के किनारे सब्जी तथा फल की दुकानें लगती हैं. चौराहे पर ही टेंपो स्टैंड भी है. पानी बहने से कई लोग फिसल कर गिर भी गये हैं. भखरूआ मोड़ क्षेत्र तरारी पंचायत के तहत आता है. नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं हो पाती है. अधिवक्ता उमेश सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों को पहल करनी होगी, तभी जाकर नालियों की सफाई संभव हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन