ईंट भट्ठों पर काम करनेवाले बच्चों को चह्निति करने का नर्दिेश

ईंट भट्ठों पर काम करनेवाले बच्चों को चिह्नित करने का निर्देश अंबा (औरंगाबाद). संकुल समन्वयक अपने क्षेत्र के ईंट भट्ठों का भ्रमण कर छह से 14 वर्ष के बच्चों को चिह्नित करेंगे और इसकी सूची बीआरसी कार्यालय में देंगे. इसका निर्देश बुधवार को समन्वयकों की मासिक बैठक में दी गयी. विभागीय आदेशों का हवाला देते […]
ईंट भट्ठों पर काम करनेवाले बच्चों को चिह्नित करने का निर्देश अंबा (औरंगाबाद). संकुल समन्वयक अपने क्षेत्र के ईंट भट्ठों का भ्रमण कर छह से 14 वर्ष के बच्चों को चिह्नित करेंगे और इसकी सूची बीआरसी कार्यालय में देंगे. इसका निर्देश बुधवार को समन्वयकों की मासिक बैठक में दी गयी. विभागीय आदेशों का हवाला देते हुए बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद साहु ने कहा कि वैसे बच्चे जो ईंट भट्ठों पर काम करते हैं और स्कूल से वंचित हैं, उनके शिक्षा के लिए विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की जायेगी. बैठक में समन्वयकों को निर्देश दिया गया कि वे विद्यालय भ्रमण के दौरान अनुश्रवण पंजी पर अपना मंतव्य अवश्य दर्ज करें. पढ़े भारत-बढ़े भारत अभियान का मॉनीटरिंग करने का निर्देश भी संकुल समन्वयकों को दिया गया. इसके अंतर्गत प्रत्येक कार्य दिवस को कक्षा एक व दो के बच्चों को एक घंटी पुस्तक वाचन कराना है. इसके लिए स्कूल में शिक्षक नामित किये गये हैं. ये शिक्षक विद्यार्थी प्रगति पत्रक का भी संधारण करेंगे. इस मौके पर बीआरपी निर्भय कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, सीआरसीसी संतोष कुमार, उदय कुमार, नंदलाल राम, उमेश सिंह, विनय कुमार, जयराम कुमार, अनिल कुमार, नागेंद कुमार, आनंद कुमार अकेला, नरेश राम, गोपाल प्रसाद, असरफ अली आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










